आजम खां चाहते हैं पीएम लाये अपने प्लेन में आतंकवादियों को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाले आजम खां एक बार फिर अपने बयान के बाद सुर्खियों में हैं। इस बार आजम खां ने पीएम मोदी के संभावित पाक दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम अपने प्लेन में कुछ आतंकियों को भी ले आये।
पीएम संभावित पाक दौरे पर निशाना साधते हुए आजम खां ने कहा क पीएम को वहां से लौटते वक्त वांटेड आतंकवादियों को भी भारत अपने प्लेन में ले आना चाहिए। आजम खां ने कहा कि जिस तरह 1999 में वाजपेयी सरकार कंधार ले जाकर आतंकियों को सौंपा था उसी तरह लौटते वक्त पीएम मोदी को कुछ आतंकियों को वापस ले आना चाहिए।
वहीं आजम खां ने आईपीएस अमिताभ ठाकुर विवाद पर भी आईपीएस अधिकारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अमिताभ ठाकुर को बलात्कारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications