अयोध्या पर फैसले से पहले भारत में घुसे 7 आतंकी, 5 की हुई पहचान

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि पर फैसले को देखते हुए उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है। सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट है कि आतंकी भारत में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, सात आतंकवादियों ने नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की है। आतंकी हमले के इनपुट के बाद प्रदेश के जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सात में से पांच की पहचान

सात में से पांच की पहचान

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, सात आतंकियों में से पांच आतंकियों की पहचान कर ली गई है, इनमें मोहम्मद याकूब, अबू हमजा, मोहम्मद शाहबाज, निसार अहमद व मोहम्मद कौमी शामिल है। इनमें से एक पाकिस्तानी बताया जा रहा है। इन आतंकियों के अयोध्या और गोरखपुर में छिपे होने की आशंका है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। नेपाल बॉर्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

17 नवंबर से पहले कभी भी आ सकता है फैसला

17 नवंबर से पहले कभी भी आ सकता है फैसला

बता दें, अयोध्या जमीन विवाद पर 40 दिन तक चली लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 17 नवंबर से पहले कभी भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।

4000 अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भेजेगा केंद्र

4000 अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भेजेगा केंद्र

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 4000 अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भेजने का निर्णय किया है। यह 18 नवंबर तक प्रदेश में रहेंगे। फैसले व त्यौहारों के मद्देनजर अयोध्या में धारा 144 पहले से प्रभावी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+