डौंडियाखेड़ा में 18वें दिन 48 सेंटीमीटर खुदाई, सोने का पता नहीं

खुदाई के दौरान पहले ब्लाक (क्षेत्र) में प्राकृतिक सतह मिलने के बाद वहां खुदाई बंद की जा चुकी है। दूसरे ब्लाक में गुरुवार तक 2.71 मीटर खुदाई की जा चुकी थी। अब तक 18 दिन में कुल 3. 19 मीटर खुदाई हो चुकी है।
पहले ब्लाक की 5. 93 मीटर खुदाई में एएसआई को प्राकृतिक सतह मिल गई, जिसके बाद यहां खुदाई बंद कर दी गई है। एएसआई के अधीक्षक पी़ क़े मिश्र ने बताया कि दूसरे ब्लाक पर पहले ब्लाक की गहराई जितनी खुदाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि स्थानीय संत बाबा शोभन सरकार द्वारा किले में एक हजार टन सोना दबा होने का सपना देखे जाने के बाद एएसआई द्वारा यहां उनके बताए अनुसार खुदाई शुरू की गई। सोना मिलने की संभावना क्षीण होती देख एएसआई की तरफ से स्पष्टीकरण दिया गया कि खुदाई खजाने के लिए नहीं बल्कि सांस्कृतिक अवशेषों के लिए की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications