बच्चन परिवार को अखिलेश सरकार देगी हर महीने 50 हजार की पेंशन
लखनऊ। एक तरफ जहां देश में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का हवाला देकर साहित्यकार सम्मान लौटा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती सम्मान पाने वाले लोगों को 50 हजार की पेंशन देने का ऐलान किया है।

लेकिन 50 हजार रुपए की पेंशन पाने वाले लोगों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार सम्मिलित है। बिग बी समेत अभिषेक बच्चन, हरिवंश राय और जया बच्चन भी पेंशन पाने वाले लोगों में शामिल हैं।
हालांकि ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिन लोगों को यह पेंशन की पेशकश दी गयी है क्या उन्हें इसकी जरूरत है। इस सूचि में गोपाल दास नीरज कैफी आजमी और उस्ताद बिस्मिल्लाह खां भी शामिल हैं।
यश भारती पुरस्कार अब तक 150 लोगों को दिया जा चुका है। इस सम्मान को पाने वाले लोगों को 11 लाख रुपए की राशि भी दी जाती है। इससे पहले यह राशि 5 लाख रुपए थी जिसे बढ़ा दिया गया।
यह सम्मान पाने वाले लोगों में शबाना आजमी, गिरिजा देवी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्रीलाल शुक्ला, कुलदीप नैयर, मोहम्मद कैफ, राजपाल यादव, मलखान सिंह, जिमी शेरगिल, अनूप जलोटा, कैलाश खेर, मालिनी अवस्थी, मुजफ्फर अली, योगेश प्रवीन, जगदीश गांधी सहित कई लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications