शाह बोले नरेंद्र मोदी का पीएम होना सनातन धर्म के लिए गर्व की बात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही यहां का सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर से हिंदुत्व के मुद्दे को धार दी है। हिंदू धर्म और हिंदुत्व मे फर्क
एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि भारत पीएम मोदी के सुझाव पर आगे बढ़ रहा है और देश का आध्यात्मिक विकास भी होगा। संघ-हिन्दुत्व पर खास लोगों की राय पूछते संघ प्रमुख भागवत
शाह ने कहा कि पीएम मोदी देश की परंपराओं और संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री होना गर्व की बात है।
अमित शाह वृंदावन में प्रियाकांतजू मंदिर के उद्घाटन प्रोग्राम में बोल रहे थे। शाह ने तकरीबन दो लाख लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के काशी के घाट पर आरती करने से लोगों में उम्मीद बंधी है।
उत्तर प्रदेश में चुनाव के बारे में बोलते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा की प्रदेश में सरकार बनती है तो हम देश की संस्कृति को बचाने का काम यहां भी जारी रखेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हेमामालिनी भी मौजूद थी।













Click it and Unblock the Notifications