''कांग्रेस ने अंतरिक्ष, आकाश, जमीन और पाताल में भी किया घोटाला''
मेरठ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का शत प्रतिशत श्रेय उत्तर प्रदेश को जाता है। शाह ने कहा कि यूपी की वजह से ही देश में पूर्ण बहुमत की सरकार काम कर रही है।
अगले एक हफ्तें होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल, शाह मिलेंगे पीएम से

उन्होंने कहा कि जब सरकार के दो साल पूरे हुए तो राहुल बाबा विदेश चले गये क्योंकि यहां गर्मी हो रही। राहुल ने जाते वक्त मोदी सरकार से पूछा कि मोदी सरकार ने दो साल में क्या दिया। शाह ने कहा कि 2019 में हम अपना पूरा हिसाब किताब देंगे। उन्होने कहा कि हमने बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है।
शाह ने कहा कि राहुल बाबा आपकी माता ने जो पीएम दस साल तक के लिए देश को दिया था उसकी किसी ने आवाज ही नहीं सुना। अमित शाह ने कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने ऐसा भ्रष्टाचार इस प्रकार किया कि सबके साथ न्याय हो। सबसे पहले अंतरिक्ष में 2 जी का घोटाला किया।
अमित शाह बोले अखिलेश यादव कर रहे हैं नाटक, यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री
आकाश के अंदर वेस्टलैंड घोटाला किया। जमीन पर आदर्श घोटाला औऱ जमीन के भीतर सबमरीन खरीदने का घोटाला किया औ पाताल में कोयले 2जी घोटाला किया। शाह ने कहा कि सोनिया मनमोहन की सरकार सपा और बसपा के समर्थन से चली थी। उस सरकार ने दस साल में 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया।
इसके अलावा अखिलेश के घोटालों पर भी उन्होंने बोलते हुए कहा कि यूपी की सरकार ने बुंदेलखंड में अवैध खनन घोटाला, कन्या विद्या धन घोटाला समेत तमाम घोटाले किये। यूपी के विकास को अहम बताते हुए अमित शाह ने कहा कि एक बार अगर यूपी विकास की रास्ते पर चलता है तो पूरा देश विकास के रास्ते पर चल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications