अखलाक के घर पर पड़ा मायूसी का ताला, परिवार ने छोड़ा दादरी गांव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से सांप्रदायिक माहौल लोगों के जीवन में जहर घोल रहा है उसका अंदाजा इस बाद से लगाया जा सकता है दशकों से साथ रह रहे लोगों का अब एक-दूसरे पर भरोसा नहीं रहा है।(दादरी कांड पर बोले अमित शाह संगीत सोम को नहीं जाना चाहिए था)
दादरी में गो हत्या की अफवाह के चलते जिस तरह से अखला की हत्या कर दी गयी थी उसके बाद दशकों से बिसाड़ा गांव में रहने वाले अखलाक के परिवार को घर छोड़ना पड़ गया है।
संगीत सोम हैं मीट स्पलायर कंपनी के डॉयरेक्टर
दादरी के बिसाड़ा गांव को छोड़कर अब अखलाक का परिवार दिल्ली के एयरफोर्स कॉलोनी में शिफ्ट हो गया है। यही नहीं बिसाड़ा के गांव में अखलाक के घर पर अब मायूसी का ताला हमेशा के लिए लटक गया है।
दादरी हादसे पर केजरीवाल को अजीबोगरी टीवी एड
गौरतलब है कि 28 सितंबर को गोमांस रखने की अफवाह के चलते अखलाक के घर पर सैकड़ों लोगों ने धावा बोल दिया था और उन्हें घर से बाहर घसीटक लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला था। यही नहीं उनके बेटे दानिश की भी बुरी तरह से पिटायी की गयी थी।
दादरी कांड पर बोले अमित शाह संगीत सोम को नहीं जाना चाहिए था
हालांकि अखलाक के परिवार को राज्य सरकार की ओर स 45 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी गयी थी। लेकिन इस मदद पर भी जमकर सियासत हुई और अभी भी सांप्रदायिकता के इस दंश को राजनैतिक पार्टिया भुनाने की कोशिश में लगी हुई हैं।
28 सितम्बर की रात को गोमांस रखने और उसे खाने की अफवाह के बाद भीड़ ने अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. जबकि इस घटना में उसका छोटा बेटा दानिश बुरी तरह घायल हुआ था.













Click it and Unblock the Notifications