'ये सत्ता की भूख का विषकाल है', महाराष्ट्र संकट पर अखिलेश यादव का ट्वीट

लखनऊ, 22 जून: महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद से प्रदेश की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बगावती तेवर की वजह से उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा कि जनमत के अपहरण से लेकर जनप्रतिनिधियों के अपहरण जैसी हो गयी है आज की राजनीति। ये सत्ता की भूख का विषकाल है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme: Akhilesh ने फिर BJP पर बोला जुबानी हमला, ट्वीट कर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी|*News
    Akhilesh yadav tweet on Maharashtra Political Crisis

    अखिलेश यादव ने 'NDTV' की उस रिपोर्ट को शेयर किया है, जिसमें शिवसेना विधायक सूरत एयरपोर्ट पर भागते हुए नजर आ रहे हैं। गुजरात पुलिस की सुरक्षा के बीच विधायकों को एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया। इस दौरान किसी भी विधायक ने किसी रिपोर्टर के सवालों का जवाब नहीं दिया।

    असम के होटल में विधायकों संग ठहरे हैं एकनाथ शिंदे

    बता दें, शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी विधायकों के साथ असम पहुंच गए हैं। वह असम के होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे हुए हैं। एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके पास 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी है। इस तरह एकनाथ शिंदे के पास कुल मिलाकर 46 विधायक साथ हैं। वहीं, शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा कि सुबह मेरी एकनाथ शिंदे से 1 घंटे तक बात हुई है। ना तो हम शिंदे को छोड़ पाएंगे और ना ही वो। ज्यादा से ज्यादा सत्ता चली जाएगी, लेकिन हम फिर जीतेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+