'क्या अब दूधो नहाओ… जैसे मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा', अखिलेश का बीजेपी सरकार पर तंज
लखनऊ, 21 जुलाई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीएसटी दरों में बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने दूध, दही और छाछ पर जीएसटी लगाने के फैसले पर तंज सकते हुए एक ट्वीट किया है। अखिलेश ने ट्वीट में लिखा, "जय श्री कृष्णा! जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले बीजेपी सरकार ने दूध, दही, छाछ पर जीएसटी लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है। उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी... दूध का दूध... दूधो नहाओ... दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा?"

इससे पहले भी अखिलेश यादव ने सरकार के फैसले पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, "आज से आटा, दही, पनीर से लेकर ब्लेड, शार्पनर, एलईडी, इलाज, सफ़र सब पर GST की जो मार आम जनता पर पड़ी है. उससे दुखी होकर GST का एक नया भाव-अर्थ सामने आया है. 'गयी सारी तनख़्वाह।"
बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि दाल, गेहूं, राई, जई, मक्का, चावल, आटा, सूजी, रवा, बेसन, फूला हुआ चावल, दही / लस्सी जब खुले में और बिना प्री-पैक या प्री-लेबल बेचे जाते हैं, तो कोई जीएसटी लागू नहीं होगा। यानी कि अगर अगर आप खुले में सामान खरीदते हैं तो आपको टैक्स नहीं देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications