सत्ता में आते ही आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को देंगे 25 लाख, अखिलेश यादव ने दिया वचन
सत्ता में आते ही आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को देंगे 25 लाख, अखिलेश यादव ने दिया वचन
लखनऊ, 24 नवंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को पटखनी देने के लिए माहौल बनाने के साथ चुनावी एजेंडा भी सेट करने में लगे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कृषि कानून को लेकर चल रहे आंदोलन में शहीद हुई किसनों के परिजनों को वचन दिया है।

अखिलेश यादव द्वारा दिए गए वचन के मुताबिक, यूपी की सत्ता में आते ही समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की सहायता राशि देंगे। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा,
किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो 'अन्य' के जीवन के लिए 'अन्न' उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की 'किसान शहादत सम्मान राशि' दी जाएगी। #किसान
इससे पहले तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आंदोलन का परिणाम है कि तीनों काले कानून वापस लिए गए। काले कानूनों की वापसी अहंकार की हार और किसान व लोकतंत्र की जीत है। अखिलेश ने कहा कि किसानों की मौत के आगे झूठ की माफी नहीं चलेगी, जिन लोगों ने माफी मांगी है वो राजनीति भी छोड़ें। चुनाव के डर से काले कानून वापस लिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को हर मौके पर अपमानित किया।
Recommended Video
इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर के हत्यारे कैसे बच जाएंगे? जिस मंत्री पर आरोप है वो मंत्री अभी भी मंत्रिमंडल में है, उसकी जिम्मेदारी भी सरकार की बनती है। उनका कब इस्तीफा लिया जाएगा? कहा कि कैसे भरोसा करें कि चुनाव जीतने के बाद यह सरकार फिर ऐसा कानून नहीं लाएगी? अगर इनकी नीयत साफ होती तो किसानों को खाद के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता। उत्तर प्रदेश में किसानों को धान की कीमत नहीं मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications