सपा MLC के घर पर छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को लिखूंगा पत्र

लखनऊ। समाजावादी पार्टी के एमएलसी और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की । वहीं इस छापेमारी की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को टारगेट किया जा रहा है और इसके चलते वह चुनाव आयोग व राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

Akhilesh yadav said central agnecies target opposition and i wll approach ec and president

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को लिखूंगा कि कैसे विपक्ष को टारगेट कर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है। पार्टी एमएलसी पुष्पराज जैन पर छापेमारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने पहले गलत व्यक्ति पर छापा मारा। सपा एमएलसी पर यह छापेमारी पिछली गलती को छिपाने की कोशिश है।

Recommended Video

    SP MLC Pushpraj Jain के ठिकानों पर IT Raid पर भड़के Akhilesh Yadav ! | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में इस बात का अहसास है कि योगी चुनाव हार जाएंगे और इसलिए छापेमारी और अन्य उपायों से योगी को और अधिक परेशानी में डाला जा रहा है। बता दें कि पुष्पराज जैन पम्पी यूपी में समाजवादी पार्टी से विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पिछले महीने 'समाजवादी इत्रा' या इत्र लॉन्च किया था।

    शुक्रवार को कन्नौज पहुंचे सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि पहले से पता था कि समाजवादियों के यहां छापे पड़ेंगे। अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले भाजपा के लोग, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे। ये समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे और उन्होंने अपने ही कथित साथी पीयूष जैन को ढूंढ निकाला। अब अपनी खीझ मिटाने के लिए समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है और इनके साथ कई और भी लपेटे में आ गए हैं क्योंकि भाजपा को दिखाना है कि हम निष्पक्ष हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+