बुलेट ट्रेन के लिए अखिलेश यादव का रेल मंत्रालय को खास पेशकश
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुआयामी प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को मुफ्त में जमीन मुहैया कराने की पेशकश की है। भारत की बुलेट ट्रेन के बारे में Shocking Facts

अखिलेश यादव ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर फ्री जमीन देने की पेशकश करते हुए कहा कि वह बुलेट ट्रेन परियोजना में केंद्र सरकार की पूरी मदद की भी बात कही है।
रेल मंत्रालय को लिखे पत्र में यूपी के लिए बुलेट ट्रेन परियोजना को लाने का अखिलेश ने अपील करते हुए कहा है कि वह रेल बजट में यूपी की पूरी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं।
अखिलेश ने रेल मंत्रालय से इटावा-मैनपुरी के बीच रेल लाइन के कार्य को इसी वर्ष पूरा कराये जाने सहित कन्नौज से कानपुर के बीच रेल ट्रैक बनाने की भी अपील की है।
उत्तर प्रदेश के कई अहम शहरों में रेलवे क्रासिंग के उपर फ्लाइओवर के निर्माण की भी अखिलेश ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्रालय से अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications