पारस हॉस्पिल में 22 मरीजों की मौत पर बोले अखिलेश यादव, UP की भाजपा सरकार खुद पर दर्ज करे FIR
लखनऊ, जून 09: आगरा जिले के पारस हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल के दौरान हुई 22 लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है, तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर अब सियासत भी गरमा गई है। हॉस्पिटल में हुए हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। साथ ही, इस घटना को दुखद बताते हुए यूपी की बीजेपी सरकार को नसीहत दी है कि सरकार अपने खिलाफ खुद एफआईआर करे।
Recommended Video

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आगरा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन मॉकड्रिल में 22 लोगों की मौत की ख़बर बेहद दुःखद है। दिवंगतों को श्रद्धांजलि! ये घटना उत्तर प्रदेश की 'चिकित्सा व्यवस्था' पर एक बड़ा धब्बा है। शासन-प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाना घोर आपराधिक कृत्य है। उप्र की भाजपा सरकार अब अपने खिलाफ FIR करे।' इससे पहले कांग्रेस ने भी योगी सरकार को हादसे पर घेरा है।
दरअसल, आगरा जिले के 'श्रीपारस अस्पताल' में ऑक्सीजन की कमी के मॉक ड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के सामने आने के बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया है, वहीं संचालक के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। सरकार की ओर से आदेश दिया गया है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए। अस्पताल को सीज करने के बाद मरीजों को दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा है।
कैसे सामने आया मामला
दरअसल, अस्पताल के मालिक डॉ. अरिन्जय जैन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कुछ लोगों से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मॉक ड्रिल के दौरान 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हुई थी। हो सकता है कि कि उसी की वजह से 22 लोगों की जान गई हो। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मचे हंगामे पर डॉ. अरिन्जय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'वीडियो को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications