Akhilesh Yadav Birthday: सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- 'भावी PM अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं'

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज (1 जुलाई) 50 साल के हो गए हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ। सीएम योगी समेत बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी बधाई दी है। इस बीच सपा कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चाओं में आ गया।

दरअसल, लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्ट पर अखिलेश यादव को भावी 'प्रधानमंत्री' लिखा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह पोस्टर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन 'चांद' की तरफ से लगाया गया है।

Akhilesh Yadav Birthday

सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए इस पोस्टर पर लिखा है कि,

देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाईं एवं शुभकामनाएं।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav Birthday: Future Prime Minister वाले पोस्टर और बधाई, क्या है मायने? | वनइंडिया हिंदी

    इस पोस्टर पर एक तरफ फखरुल हसन 'चांद' की तस्वीर लगी हुई है। तो वहीं, दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की। जैसे ही पोस्टर पर लोगों की नजर पड़ी तो ये पोस्टर चर्चा में आ गया। इस पोस्टर की अब सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि आज अखिलेश यादव का जन्मदिन है।

    सपा अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में सपा कार्याकर्ता बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी उनके अच्छे भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। तो वहीं, अखिलेश यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मदिन की बधाई दी। सीएम योगी ने लिखा,

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

    वहीं, बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश को बधाई देते हुए लिखा, 'समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+