अखिलेश यादव को याद आया मुस्लिम आरक्षण, बोले वादा पूरा करेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुस्लिम वोटों को लुभाने के लिए आरक्षण देने का वादा कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया था उसे हम जरूर निभायेंगे।

akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ कानूनी अड़चनों को हम जल्द ही सुलझा लेंगे। इसके लिए संविधान में संशोधन की जरूरत है, इसके लिए हम सब मिलकर जल्द कोई रास्ता निकालेंगे। उन्होंने कहा कि 20 फीसदी आबादी के लिए हम हमेशा लड़ते रहेंगे और सभी सरकारी योजनाओं में इन्हें भागीदार बनायेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए जल्द ही रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ कुछ ताकतें साजिश कर रही हैं, हमें उम्मीद हैं कि इस बात को मुसलमान समझते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बुनकरों को मुफ्त बिजली देने की भी बात कही।

बुनकरों को आगे बढ़ाने की बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम बुनकरों को मुफ्त बिजली और बीमा की सुविधा देने पर विचार कर रहे हैं और हम इसके लिए योजना भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर हम गांवों में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+