लखनऊ: पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही पुलिस के सामने किया सरेंडर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज थाना क्षेत्र पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी पति शुधांशु मिश्रा ने खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपित पति से पूछताछ की जा रही है।

Recommended Video

    लखनऊ: पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही पुलिस के सामने किया सरेंडर
    A husband killed his wife in Lucknow

    वारदात लखनऊ स्थित ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के एकता नगर की है। यहां शुधांशु मिश्रा अपने परिवार के साथ रहता है। एडीसीपी पश्चिम श्याम नारायण सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में सुधांशु की शादी दीक्षा के साथ हुई थी। उसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। 4 या 5 दिन पहले ही दीक्षा अपनी ससुराल आई थी। शनिवार सुबह को शुधांशु ने देशी तमंचे से अपनी पत्नी दीक्षा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीक्षा की मौत हो गई।

    गोली की आवाज सुन मौका-ए-वारदात पर पड़ोसी भी पहुंच गए। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना ठाकुरगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शुधांशु के परिजनों के मुताबिक, उसका का दिमागी संतुलन ठीक ना होने के कारण पत्नी पर गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना दीक्षा के मायके वालों को दी गई। साथ ही शुधांशु को हिरातस में लेकर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

    फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है। एसीपी चौक डीपी तिवारी के मुताबिक, आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से अवैध असलहा बरामद कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+