कर्ज उतारने के लिए बना लिया कार चोरी का गैंग
लखनऊ। आपने कई गैंग के बारे में सुना होगा जो पैसों की खातिर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। लेकिन लखनऊ में एक ऐसा गैंग सामने आया है जो कर्ज उतारने के लिए चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। लखनऊ के सरोजनीगर में एक ऐसे ही गैंग का खुलासा हुआ है जो कर्ज उतारने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है और इसके लिए चोरी करने वालों को एक हजार रुपए का हर महीना कमीशन दिया जाता है।

इस गैंग ने एक साल के भीतर 20 से अधिक कारों की चोरी कर चुका है कारों को गैराज में लाकर उसके पार्ट्स को लोगों को बेचता था। पीजीआई थाने की पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश किया है और इसके चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
इन आरोपियों के पास से आल्टो और मारूती 800 कार भी बरामद की गयी है। पीजीआई एसओ जुबेर अहमद ने बताया कि गिरोह का मुखिया एक वकील है जो बदालीखेड़ा में रहता है और उसका नाम अहमद है। उसने स्कूटर इंडिया चौराहे के पास इंडिया मोटर के नाम से एक गैराज खोला है जहां चोरी की गाड़ियां लायी जाती थी।
चाचा ही अपनी भतीजी की इज्जत का बना लुटेरा
अहमद इन लोगों को हर चोरी में एक हजार रुपए का कमीशन देता था। इस गैंग का खुलासा उस वक्त हुआ जब तेलीबाग में चल रही चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो चालक को रोका गया जिसके पास किसी भी तरह के कागज नहीं थे। बाद में पता चला कि यह वही कार है जो कुछ दिन पहले कृष्णानगर से चोरी हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications