योगी सरकार ने किए 64 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 64 आईपीएस (IPS) अफसरों का तबादला कर दिया है। यह तबादले डीजीपी के आदेशों के बाद किये गए हैं। बता दें कि एडीजी से आईजी स्तर के 16, डीआईजी स्तर के 32 और एसएसपी स्तर के 16 अफसरों के तबादले किए गए हैं।

64 ips officers transferred in uttar pradesh

यूपी 32 DIG, 16 ADG के किए गए तबादले

राजेश पांडेय को डीआईजी बरेली रेंज बनाया गया है। वहीं मनोज तिवारी को डीआईजी कारागार बनाया गया है। अनिल राय डीआईजी चित्रकूट, मंजिल सैनी डीआईजी कानून व्यवस्था बनाया गया है। आरके भारद्वाज डीआईजी प्रशासन, उपेंद्र अग्रवाल डीआईजी/एसएसपी गाजियाबाद, जे.रविंदर गौड़ डीआईजी/एसएसपी मुरादाबाद, दिनेश पाल सिंह डीआईजी/एसएसपी जौनपुर बनाया गया है। हरीश कुमार डीआईजी/एसएसपी उन्नाव, दिलीप कुमार डीआईजी/एसएसपी बस्ती, दीपक कुमार डीआईजी पीएसी मेरठ। सुभाषचंद्र दुबे डीआईजी पीएसी मुरादाबाद, विनय यादव डीआईजी अभियोजन, हीरालाल डीआईजी एलआईयू कानपुर, संजय कुमार डीआईजी पीटीएस मेरठ,अरविंद सेन डीआईजी पीएसी आगरा।

शिवशंकर सिंह डीआईजी पीटीसी मुरादाबाद, राकेश सिंह डीआईजी देवीपाटन मंडल, वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव डीआईजी रेलवे प्रयागराज। उमेश सिंह डीआईजी एसीओ लखनऊ, राजेंद्र पांडेय डीआईजी एलआईयू मेरठ, विशम्भर डीआईजी ईओडब्ल्यू लखनऊ, श्रीपर्णा गांगुली डीआईजी कारागार। बलिकरन यादव डीआईजी पीएसी वाराणसी, पूनम डीआईजी पीटीसी मुरादाबाद, रामलाल वर्मा डीआईजी पीएसी कानपुर, अनिल कुमार डीआईजी पीएसी अयोध्या बनाया गया है। एचएन सिंह डीआईजी पीएसी मुरादाबाद, ललित कुमार सिंह डीआईजी फायर सर्विस, केबी सिंह डीआईजी मुख्यालय लखनऊ, धर्मवीर को डीआईजी सीबीसीआईडी बनाया गया है।

इसके साथ ही यूपी में 16 एसएसपी/एसपी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। वैभव कृष्ण को एसएसपी नोएडा बनाया गया है। वही नोएडा के वर्तमान कप्तान डॉ अजय पाल शर्मा को एसपी कार्मिक प्रयागराज ट्रांसफर कर दिया गया है। बब्लू कुमार एसएसपी आजमगढ़, अनिरुद्ध पंकज एसएसपी मथुरा। संजीव त्यागी एसपी बिजनौर, सिद्धार्थशंकर मीना एसपी हाथरस, मनोज सोनकर एसपी पीलीभीत, देवेंद्रनाथ एसपी बलिया। रविशंकर छवि सेनानायक 24 पीएसी मुरादाबाद, आकाश कुलहरी एसएसपी अलीगढ़, अजय साहनी सेनानायक 35वीं पीएसी लखनऊ, जय प्रकाश सीबीसीआईडी लखनऊ, बालेंदु भूषण सिंह एसपी ट्रेनिंग लखनऊ। शलभ माथुर सेनानायक 26वीं पीएसी गोरखपुर, विकास वैद्य सेनानायक 8वीं पीएसी बरेली, भारती सिंह सेनानायक 41वीं पीएसी गाजियाबाद बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+