Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर प्रदेश में 56 हस्तियां यश भारती सम्मान से विभूषित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कला, साहित्य, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सूबे का नाम रोशन करने वाली 56 हस्तियों को यश भारती सम्मान से विभूषित किया। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर रेशम फातिमा को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और सीमा तिवारी को अहिल्या बाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया।

Akhilesh Yadav

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुल 56 शख्सियतों को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया। पुरस्कृत लोगों को सम्मान स्वरूप 11-11 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जबकि अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014-15 में चयनित 34 लोगों सहित वर्ष 2013-14 में चयनित 22 लोगों को भी यश भारती सम्मान से विभूषित किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल यश भारती सम्मान के लिए चयनित नामों की घोषणा के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गई थी, जिस वजह से यह सम्मान नहीं दिया जा सका था।

सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में किया गया। इस अवसर पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा मंत्री शिवपाल सिंह यादव और महिला कल्याण एवं संस्कृति राज्य मंत्री अरुण कुमारी कोरी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में शुरू की जा रही समाजवादी जनेश्वर एन्क्लेव योजना, सेक्टर-जे. कुर्सी रोड, लखनऊ एवं समाजवादी लोहिया एन्क्लेव (देवपुर पारा), लखनऊ आवासीय योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

वर्ष 2014-15 में जिन 34 हस्तियों को यशभारती से सम्मानित किया गया, उनमें हामिद उल्लाह 'हामिद हिन्दी' (साहित्य), प्रो. रीता गांगुली (उपशास्त्रीय गायन), दर्शन सिंह यादव (समाज-सेवा), प्रो. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी 'वागीशशास्त्री' (शिक्षा), प्रो. हकीम सैय्यद जिल्लुर्रहमान (यूनानी चिकित्सा), प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल (ललित कला), विनोद मेहता (पत्रकारिता), डॉ. उर्मिल कुमार थपलियाल (लोक-रंगमंच, साहित्य), रवीन्द्र जैन (संगीतकार), योगेश गौड़ (गीतकार), टी.पी. त्रिवेदी (ज्योतिष विज्ञान), गिरधर लाल मिश्र 'जगतगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी भद्राचार्य' (समाज-सेवा), राजकुमार वर्मा (चित्रकार, माइक्रो-पेंटिंग), डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी (साहित्य), बुद्धि प्रकाश (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा), विष्णु यादव (बिरहा गायन), डॉ. कुमकुम धर (कथक-नृत्य), डॉ. विष्णु सक्सेना (साहित्य), शुभा मुद्गल (शास्त्रीय-गायन), कृष्ण कन्हाई एवं गोविन्द कन्हाई (स्वर्ण-चित्रकार), डॉ. सी. एस. यादव (चिकित्सा), राजकुमार (कुश्ती), डॉ. आर.पी. सिंह (खेल), डॉ. राकेश यादव (चिकित्सा), इतखर नदीम खान (काष्ठ-कला), जसजीत सिंह गिल उर्फ जिम्मी शेरगिल (अभिनेता), कैलाश खेर (गायन), राहत अली खान साबरी (गजल, गीत एवं सूफी गायन), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (फिल्म), अवनीश कुमार यादव (खेल), अल्का तोमर (महिला कुश्ती), पूनम यादव (भारोत्तोलन), गीतांजलि शर्मा (नृत्य) तथा खुशबीर सिंह 'शाद' (शायर) शामिल हैं।

वर्ष 2013-14 के लिए यश भारती से सम्मानित की गई 22 हस्तियों में लोदी मोहम्मद सफी खान 'बेकल उत्साही' (साहित्य), हीरालाल यादव (लोकगायन), डॉ. जगदीश गांधी (शिक्षा), देवी प्रसाद पाण्डेय 'अडिग' (साहित्य), प्रो. माता प्रसाद त्रिपाठी (साहित्य), अशोक कुमार सिंह (हॉकी), वंश गोपाल यादव (आल्हा गायन), अनूप जलोटा (गायन), राजन-साजन मिश्र (शास्त्रीय गायन), रमेश भइया (समाज-सेवा), पं. विकास महाराज (सरोद), शीतला पाण्डेय 'समीर' (फिल्म-गीतकार), लाल बचन यादव (कुश्ती), मुनव्वर अंजार (जूडो), रेखा भारद्वाज (सुगम संगीत), धर्मेद्र यादव (मुक्केबाजी), भगत सिंह (कुश्ती), योगेंद्र सिंह यादव (सैन्य-सेवा), विजय पाल यादव (कुश्ती), राजेश कुमार यादव (नौकायन), अभिषेक यादव (मार्शल-आर्ट), तथा श्वेता प्रियदर्शनी (शतरंज) शामिल हैं।

यश भारती सम्मान की शुरुआत वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने की थी। इस सम्मान का मकसद ऐसी हस्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन किया हो।

पहले यश भारती सम्मान के अंतर्गत 5 लाख रुपये की धनराशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 11 लाख रुपये कर दिया गया है। अब तक यश भारती सम्मान से 85 हस्तियों को विभूषित किया जा चुका है। इसमें हरिवंश राय बच्चन, गोपाल दास नीरज, कैफी आजमी, सोम ठाकुर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, राज बब्बर, शबाना आजमी, राजपाल यादव, जसपाल राणा, शकील अहमद और मोहम्मद कैफ जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+