यूपी: कोरोना के 5234 नए मामले, अब तक कुल 5299 संक्रमितों ने तोड़ा दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5234 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 6506 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 81.88 प्रतिशत हो गया है। अब तक 5299 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 61,698 संक्रमित मामले हैं, जिसमें से 31,791 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कल प्रदेश में 1,65,565 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 89,92,424 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

5234 new covid 19 cases in uttar pradesh

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना केस 56 लाख पार, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    हाई रिस्क ग्रुप के लिए RTPCR टेस्ट के निर्देश

    यूपी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-11 की बैठक में हाई रिस्क ग्रुप के लिए RTPCR टेस्ट के निर्देश दिए। सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश CM द्वारा दिए गए हैं। इसके अलावा नॉन-कोविड चिकित्सालयों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप OPD सेवा संचालित कराने और सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी OPD सुविधा प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आरोग्य मेला शुरू करने पर विचार करने को कहा है।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि निर्धारित स्तर से कम ऑक्सीजन वाले व्यक्तियों को अस्पताल भेजकर वहां उनकी विस्तृत जांच एवं आवश्यकतानुसार उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निवेश प्रस्तावों की नियमित मॉनिटरिंग कर निवेशकों व उद्यमियों की समस्याओं को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए। विभिन्न नीतियों के तहत अनुमन्य सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। जिला,मण्डल व राज्य मुख्यालय स्तर पर निरंतर अनुश्रवण किया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+