यूपी: STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर में पुलिस पर हमला करने वाले 50 हजार के इनामी अच्छे लाल यादव को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस को इसके पास कुछ सामान भी बरामद हुआ है। बता दें, पकड़ा गया आरोपी कुछ साल पहले सीआरपीएफ में था, लेकिन वह अभी भी खुद को सीआरपीएफ में ही बताता था। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस आरोपी की एसटीएफ को काफी दिनों से तलाश थी।

50 thousand rewarded criminal arrested by up stf from west bengal

सीआरपीएफ में था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अच्छे लाल यादव कई साल पहले सीआरपीएफ में था लेकिन वह खुद को अभी भी सीआरपीएफ में बताता था। जिसे पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ की टीम ने आरोपी को ट्रांजिड रिमांड पर लेकर गोरखपुर लेकर आ रही है। इसके बाद आरोपी को पुलिस जेल में पेश करेगी।

बरामद हुआ सामान
साथ ही एसटीएफ को सामान भी बरामद हुआ है। जिसमें उसके पास 315 बोर की रायफल और नाइन एमएम की पिस्टल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा से मार्च 2018 में जारी किया गया शस्त्र लाइसेंस भी बरामद हुआ है। जिसे एसटीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सीआरपीएफ का एक परिचय पत्र भी बरामद हुआ
एसएसपी एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से बरामद हुए दोनों असलहे इसी लाइसेंस पर दर्ज किये गए हैं। इसी के साथ आरोपी के पास सीआरपीएफ का एक परिचय पत्र भी प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, साल 2002 से वह अपराध करता आ रहा है। बता दें, पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी। फिलहाल एसटीएफ उसे गगिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+