UP में 25000 गरीब परिवारों के घर पहली बार पहुंचेगा LPG कनेक्शन
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एलपीजी गैस पर सब्सिडी छोड़ने की अपील का यूपी के 25000 गरीब घरों को फायदा होगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने 25 हजार घरों में अब चूल्हा का धुंआ नहीं उड़ेगा बल्कि उन्हें एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा।

बिना सेक्युरिटी डिपॉजिट के मिलेगा कनेक्शन
उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में गरीब घरों को एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। इन परिवारों को बिना किसी सेक्युरिटी डिपॉजिट के कनेक्शन दिया जाएगा।

पांच जिलों में बंटेगा कनेक्शन
यूपी के जो पांच जिले है जहां गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को यह कनेक्शन दिया जाएगा वह हैं बलिया, गोंडा, देवरिया, गाजीपुर और माहू।

10 मार्च को हुआ था ऐलान
गरीब परिवारों के लिए इस प्रधानमंत्री उज्जवल योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलिया में करेंगे। इस योजना को कैबिनेट ने 10 मार्च को हरी झंडी दी थी।

बजट में 8000 करोड़ रुपए का आवंटन
इस योजना का लक्ष्य पांच करोड़ बीपीएल परिवारो कों अगले तीन साल में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 8000 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया गया है।

23 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे शुरुआत
कनेक्शन के साथ मिलने वाले गैस चूल्हे की कीमत किश्तों पर हर महीने चुकाने का विकल्प दिया जाएगा। इस योजना को 23 अप्रैल को बलिया में शुरु किया जाएगा। तेल मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो इन पांच जिलों को इस आधार पर चुना गया है क्योंकि इन जिलों में एलपीजी कनेक्शन की संख्या काफी कम है।

97 लाख लोगों ने छोड़ी एलपीजी सब्सिडी
इस योजना की शुरुआत के पीछे जो अहम वजह है वह यह है कि 97 लाख लोगों ने अपनी एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि एक मई तक यह आंकड़ा एक करोड़ पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलपीजी छोड़ने की मुहिम की शुरुआत पिछले वर्ष 27 मार्च को शुरु की थी। ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाकों की तुलना में एलपीजी कनेक्शन की संख्या काफी कम है। ऐसे में सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण इलाकों में गैस कनेक्शन पहुंचाना।

धुंआ हर साल 9 लाख लोगों की जान ले लेता है
आपको बता दें कि भारत में हर साल चूल्हे से निकलने वाले धुआं के चलते 900000 लोगों की मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications