यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1248 नए मामले, अब तक 862 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1248 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की कुल संख्या 10373 हो गई है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 21127 हो गई है। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कोरोना से प्रदेश में 862 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 32,826 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 10,36,106 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

1248 new corona positive cases reported in uttar pradesh

इन जिलों में RT-PCR प्रयोगशालाएं जल्द होंगे शुरू

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, गोंडा, मुरादाबाद, बरेली, मिर्ज़ापुर, वाराणसी और अलीगढ़ में राज्य सरकार की नई RT-PCR प्रयोगशालाएं जल्द ही कार्यरत हो जाएंगी। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में लगातार अधिक मात्रा में टेस्टिंग की जा रही हैं। बुधवार को भी राज्य के विभिन्न लैब में 32 हजार 826 सैंपल्स की जांच की गई। उन्होंने बताया कि हम अपनी टेस्टिंग क्षमता को लगातार बढ़ा रहे हैं। राज्य में अबतक 10 लाख 36 हजार 106 सैंपल्स की कोरोना जांच हो चुकी है।

अब तक कुल 41.65 करोड़ रुपए की वसूली की गई

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब तक धारा 188 के अंतर्गत 87,147 FIR दर्ज़ की गई हैं। 2,22,854 लोगों को नामजद किया गया है और 61,619 वाहन ज़ब्त किए गए हैं। कुल 41.65 करोड़ रुपए की वसूली की गई है। अब तक उद्योगों द्वारा 33,81,000 लोगों को 1000-1000 रुपए बांटा गया है। अब तक कुल 338 करोड़ रुपए की राशि बांटी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+