यूपी में 10 IPS अफसरों का ट्रांसफर, बदले गए 7 जिलों के कप्तान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। इनमें 7 जिलों बरेली, जौनपुर, गोंडा, महराजगंज, श्रावस्ती, मऊ व कासगंज के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। बता दें, योगी सरकार ने लगातार चौथे दिन ये फेरबदल किया है। एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ रहे अरविंद कुमार मौर्य को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती बनाया गया है। इससे पहले शनिवार को 6 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था।

10 ips officers transferred in uttar pradesh

एसपी महाराजगंज रोहित सिंह सजवान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली बनाया गया है। एसपी गोंडा राजकरन नय्यर अब पुलिस अधीक्षक जौनपुर हैं। एसएसपी बरेली रहे शैलेष कुमार पांडेय अब एसपी गोंडा हैं। एसपी विजिलेंस रहे प्रदीप गुप्ता अब पुलिस अधीक्षक महराजगंज बनाए गए हैं। एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ रहे अरविंद कुमार मौर्य पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती बने हैं।इसके अलावा अनूप कुमार सिंह पीएसी मुरादाबाद, अशोक कुमार तृतीय पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ, घुले सुशील चंद्रभान पुलिस अधीक्षक मऊ, मनोज कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक कासगंज और कुंवर अनुपम सिंह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ भेजा गया है।

बता दें, योगी सरकार ने बीते 28 दिनों में अब तक 25 जिलों के कप्तान बदले हैं। पिछले चार दिनों से लगातार हो रहे फेसबदल में ही 17 जिलों के कप्तान बदले गए हैं। इस दौरान दो जिलों के कप्तान को निलंबित भी किया जा चुका है। गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज और आजमगढ़ जैसे बड़े जिलों के कप्तान इस दौरान हटाए गए। इससे पहले शनिवार देर रात बांदा और कौशांबी के डीएम को हटाकर इन पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी। आईएएस राजेश पांडे का डीएम मऊ के पद पर तबादला निरस्त करते हुए उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया। अमित कुमार सिंह को जिलाधिकारी कौशांबी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+