ललितपुर: ट्रेन के बाथरूम में पड़ी मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप
ललितपुर। अमृतसर से चलकर नागपुर जाने वाली ट्रेन में सोमवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ट्रेन के बाथरूम में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22126 में जालंधर से नागपुर के लिए यात्रा कर रहीं 63 वर्षीय सत्या अग्निहोत्री की मृत्यु हो गई। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और परिजनों में काफी देर तक गाड़ी में हंगामा होता रहा। परिजन शव को नीचे नहीं उतारने देने पर अड़ गए। परिजन चाहते थे कि वह महिला का शव सीधे अपने साथ नागपुर ले जाएं।
हंगामे की वजह से एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी संजय सिंह और सफाकत हुसैन ने परिजनों को समझाया और शव को नीचे उतारा। हंगामे के चलते एक घंटे से अधिक ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर खड़ी रही और शव उतारने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications