ललितपुर: नदी किनारे नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत, मचा कोहराम

ललितपुर। यूपी के ललितपुर में रोहणी नदी के पानी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। तीनों गांव की नदी पर नहाने के लिए गए थे। बच्चों के पानी में डूबने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना मडावरा पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों बच्चों की शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

three children drowned death in river in lalitpur

मामला थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौरई का है। बताया गया है कि गांव के चार मजदूर परिवारों के चार बच्चे गांव के पास से निकली रोहिणी नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गए। तभी मौके पर मौजूद एक अन्य साथी बच्चे ने इस घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर आए तब तक बच्चे पानी में डूब चुके थे।

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना मडावरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और पानी में डूबे तीन बच्चों के शवों को बरामद कर लिया। बताया गया है कि तीनों बच्चे अपने-अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह भी बताया गया है कि दो बच्चों के माता पिता दिल्ली मजदूरी को गए हुए हैं। तीनों इकलौते बच्चों की मौत से 3 परिवारों के घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। घटना से गांव में कोहराम की स्थिति बनी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+