Lalitpur: NH-44 पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद 2 Km तक घसीटा, 3 युवकों की मौके पर हुई मौत
NH-44 पर बीती रात एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। जिसके बाद ट्रक बाइक समेत 3 बाइक सवारों में से एक को 2 Km तक घसीटता ले गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक अवधेश बेंजो बजाने का करता था।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शनिवार की रात राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बाइक व एक युवक ट्रक में फंसने के चलते दो किलोमीटर तक ट्रक के साथ घसिटता चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा कर ट्रक को बरामद करते हुए चालक को पकड़ लिया है।

ट्रक ने बाइक सवार 3 को रौंदा, 2 Km तक घसीटा
घटना ललितपुर में शनिवार की रात 11 बजे एनएच-44 पर स्थित ग्राम चीरा के निकट पचौनी तिराहे की है। जिसमे ललितपुर से झांसी की ओर जा रहे एक ट्रक ने आगे जा रही एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। यही नहीं, टक्कर के बाद ट्रक अपने साथ बाइक को दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। जब लोगों ने यह घटना देखी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवकों के शव दो किलोमीटर पहले चीरा के निकट मिले। वहीं बाइक व एक युवक का शव घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर ग्राम दुर्जनपुरा मोड़ पर टोल टैक्स के पास पड़ा मिला।

Recommended Video

भाग रहे ट्रक को झांसी मार्ग पर पकड़ा
पुलिस ने तीनों शव को हाईवे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं भाग रहे ट्रक को झांसी मार्ग पर बंधपुरा मार्ग पर पकड़ लिया। इस घटना में थाना बार अंतर्गत ग्राम माथुरा डांग निवासी अवधेश (25), कस्बा बांसी निवासी बबलू वर्मा (21) व तीसरे का नाम मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना गौर झामर के ग्राम बमनी निवासी पुरुषोत्तम (25) पुत्र जमुनादास बताए गए हैं। जानकारी अनुसार अवधेश बेंजो बजाने का करता है।
मात्र 5 माह है मृतक अवधेश का बेटा
घटना की जानकारी लगने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां अवधेश के भाई ने बताया कि अवधेश बेंजो बजाने के लिए गया था। उसका एक पांच माह का लड़का है और वह पांच भाइयों में तीसरे नम्बर का था। तीनों बाइक से ललितपुर से गांव आ रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर सन्तोष सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications