ललितपुरः पैरोल फर छूटकर आए युवक ने भाई और भाभी को गोली मारी

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के शहर के पॉश इलाके में दंपत्ति परिवार का हुए डबल मर्डर ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। इस डबल मर्डर का आरोप उनके ही परिवार के चचेरे भाई पर लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है । ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास ऐरा हाउस का है। रविवार सुबह घर में ही उपजे विवाद में चचेरे भाई भरत प्रताप निरंजन ने पारिवारिक विवाद में अपने ही बड़े भाई रामआसरे निरंजन और भाभी सुनीता निरंजन की गोली मारकर हत्या कर दी ।

lalitpur man did murder of brother and sister in law

बताया गया है कि साल 2006 में हुए एक मर्डर कांड में आरोपी भरत प्रताप निरंजन और राम आसरे निरंजन आगरा की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और अभी कुछ ही दिनों पहले वह दौनों पैरोल पर छूटकर घर आये थे। आज शाम को पैरोल का समय खत्म हो रहा था। इसलिए दोनों ही भाइयों को आगरा वापस जाना था । जब उनका भाई रामआसरे सुबह अपनी निजी गाड़ी से आगरा जाने के लिए तैयार हुआ। तब भरत प्रताप ने आगरा जाने का विरोध करते हुए यहां से फरार होने की बात कही, जिसको लेकर राम आसरे संतुष्ट नजर नहीं आया और उसने आगरा जाने के लिए जोर दिया ।

इस पर दोनों ही भाइयों में विवाद हुआ जिसके बाद उत्तेजित होकर चचेरे भाई भरत प्रताप ने अपने भाई राम आसरे को अवैध देशी तमंचे से गोली मार दी. उसके बाद भाभी के शोर मचाने पर उसको भी गोली मार दी। हालांकि घटना की सूचना के बाद सदर कोतवाल संजय कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी भरत प्रताप निरंजन को पत्नी के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया । इस मामले में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी को पत्नी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के पीछे कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+