पति को पीटते हुए एसपी के पास लेकर पहुंची महिला, रोते हुए बताई ये बातें
लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक महिला ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं महिला ने घसीटते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जाकर अपने पति को प्रभारी पुलिस अधीक्षक विजय आनंद के सामने पेश किया। महिला का कहना था कि उसका पति उसकी मौजूदगी में किसी दूसरी लड़की से सिविल कोर्ट में प्रेम विवाह करने जा रहा था।

सिविल कोर्ट से पति को घसीटते हुए लाई महिला
महिला को पति के दूसरी शादी रचाने का पता चलते ही वह आग बबूला होकर सिविल कोर्ट जा धमकी, जहां से शर्ट पकड़कर वह पति पुष्पेंद्र को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खींच लाई और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का वहां जमावड़ा हो गया।

मकान नाम नहीं किया तो दूसरी शादी करने जा रहा था पति
पीड़ित महिला शिवानी का कहना है कि उसका पति पुष्पेंद्र उससे अपने पिता का मकान अपने नाम कराने की जिद कर रहा था और ऐसा न करने पर वह किसी दूसरी लड़की से शादी रचा लेने की धमकी भी दे रहा था। शिवानी ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक को यह भी बताया कि वह शहर के पिपरिया मोहल्ले के की निवासी किसी लड़की से शादी रचाने आया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications