Python Swallowed Deer : विशालकाय अजगर ने निगला हिरण का बच्चा, जानिए क्या हुआ फिर ?

लखीमपुर खीरी, 26 जुलाई: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक विशालकाय अजगर ने हिरण के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद खेत में जाकर बैठ गया। जब ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। अजगर के हिरण के बच्चे को निगलने की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसे एक ड्रम में बंद करके ले गए। बताया जा रहा है कि अजगर को दुधवा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Recommended Video

    व‍िशालकाय अजगर ने बंदर को कैसे बनाया अपना शिकार, देखि‍ए VIDEO
    हिरण को निगलकर खेत में बैठा अजगर

    हिरण को निगलकर खेत में बैठा अजगर

    लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से सटा एक गन्ने का खेत है। इस खेत में ग्रामीणों को एक विशालकाय अजगर दिखा। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर हिरण के बच्चे को निगल रहा था। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग और दुधवा नेशनल पार्क के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर दुधवा टाइगर रिजर्व और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अजगर करीब डेढ़ क्विंटल का था।

    दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा जा सका अजगर

    दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा जा सका अजगर

    वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया, लेकिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा जा सका। इसके बाद उसे एक ड्रम में बंद कर ले जाया गया और फिर दुधवा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

    अमरोहा में हिरण को निगलने के बाद हो गई थी अजगर की मौत

    अमरोहा में हिरण को निगलने के बाद हो गई थी अजगर की मौत

    बता दें, बीते साल अमरोहा के थाना आदमपुर की रहरा चौकी के एक गांव में 10 फीट लंबे अजगर ने हिरण को निगल लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम अजगर को गंगा किनारे जंगल में छोड़ने ले गई थी, जहां अजगर की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+