गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने बेंगलुरु से Lakhimpur पहुंचा युवक, फिर हुआ उसके साथ ये सब
Lakhimpur News, लखीमपुर। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर जिले (Lakhimpur) से है। यहां एक युवक गिफ्ट लेकर बेंगलुरु (Bengaluru) से फ्लाइट पकड़कर एक लड़की से मिलने लखीमपुर खीरी पहुंच गया। एकतरफा प्यार में पड़े युवक को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि उसे प्यार करने की कीमत ऐसे चुकानी पड़ेगी। दरअसल, हिंदू लड़की के घर पहुंचे मुस्लिम युवक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस हवाले कर दिया।

एसी मैकेनिक का काम करता है युवक
सलमान अंसारी, देवरिया जिले के थाना गौरीबाजार के गांव पखरा का रहने वाला है और बेंगलुरु में रहकर एसी मैकेनिक का काम करता है। पिछले साल सात अप्रैल को सलमान अंसारी की लखीमपुर शहर की एक 17 वर्षीय किशोरी से एक ऐप के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों मेसेज के जरिए एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान युवक ने किशोरी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
बातचीत का निकाल लिया गलत मतलब
दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। इस बातचीत का उसने गलत मतलब समझ लिया और उसे वह उसे अपनी गर्लफ्रेंड समझने लगा। सलमान ने लड़की से मिलने का फैसला कर लिया और अपने एक दोस्त के साथ बेंगलुरु से ही एक टेडी बियर, चॉकलेट और मिठाई का डिब्बा लेकर प्लेन से लखनऊ पहुंचा। फिर बस से लखीमपुर पहुंचा और लड़की के घर का पता पूछते-पूछते उसके घर पहुंच गया।
लड़की ने मचा दिया शोर
लड़की ने जब सलमान और उसके दोस्त को देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मोहल्ले और परिवार के लोगों ने सलमान की जमकर पिटाई कर दी और उसे पकड़ लिया लेकिन इस बीच मौका देखकर उसका दोस्त भाग निकला। सलमान की जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से पुलिस को 1600 रुपये नकद और 11 जनवरी को यात्रा करने का लखनऊ से बेंगलुरू का हवाई टिकट भी मिला है। लखीमपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सलमान को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे सशर्त जमानत दे दी गई और वह लखीमपुर से चला गया।












Click it and Unblock the Notifications