लखीमपुर खीरी मर्डर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से रेप की पुष्टि, जांच के लिए बनाई गई तीन टीमें

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में इंटर की छात्रा से रेप के बाद हत्या की गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। एसपी सतेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से रेप की पुष्टि हुई है। इस मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। बता दें, बीते सोमवार को छात्रा फार्म भरने के लिए घर से निकली थी। अगले दिन सुबह यानी मंगलवार को उसका शव गांव में तलाब के किनारे मिला। छात्रा के कपड़े फटे थे और और उसके गले को चाकू से रेता गया था।

Recommended Video

    Lakhipur Kheri Case: महिला सुरक्षा पर Priyanka Gandhi ने Yogi Government को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    lakhimpur kheri girl impaled after misdeeds postmortem report confirms

    क्या है पूरा मामला

    18 वर्षीय इंटर की छात्रा सोमवार को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीमगांव गई थी। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह घर नहीं आई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर बेटी की तलाश में जुटे घरवालों को मंगलवार सुबह एक गांव के बाहर तालाब के पास छात्रा की लाश पड़ी मिली। छात्रा के कपड़े फटे हुए थे और गले पर गहरा निशान था। घटना से छात्रा के घर में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को एसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से रेप की पुष्टि हुई है।

    परिजनों ने रेप के बाद हत्या का लगाया था आरोप

    बता दें, परिजनों ने पहले ही बेटी से रेप के बाद हत्या की बात कही थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा से रेप की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। एसपी ने जल्द मामले में गिरफ्तारी की बात कही है। बता दें, लखीमपुर खीरी जिले में पिछले 15 दिनों के अंदर दलित छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले ईसानगर में भी एक दलित छात्रा की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+