अस्पताल के बाहर बारिश में भीगता रहा शव, मजबूर पिता लगाता रहा सिर्फ इतनी सी गुहार, लेकिन...
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में एक बार फिर डॉक्टरों की संवेदनहीनता सामने आई है, जहां एक मजदूर के शव को अस्पताल परिसर में खुले में छोड़ दिया गया। शव बारिश में भीगता रहा। इस दौरान मृतक मजदूर का मजबूर पिता मृतक के शव के पास बिलखता रहा, लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा। उसने कई बार अस्पताल स्टाफ से कहा कि अपने बच्चे का शव अस्पताल के बरामदे में रख ले, ताकि वह भीगे न लेकिन अस्पताल स्टाफ ने उसे अस्पताल बिल्डिंग के अंदर शव को रखने से मना कर दिया। शव को भीगता देख वहां मौजूद लोगों ने थोड़ी झिल्ली लाकर शव को भीगने से बचाने की कोशिश की।
Recommended Video

डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का नहीं पसीजा दिल
घटना लखीमपुर खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन की है। निघासन थाना क्षेत्र के गांव हरद्वाही निवासी अनिल अपने पड़ोस के एक खेत में काम करने गया था, जहां पर पैर फिसलने से ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंस जाने के चलते वह बहुत गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शव को अस्पताल के बाहर रख दिया। इसके तुरंत बाद ही बारिश शुरू हो गई, जिस पर मृतक के पिता ने बारिश से बचाने के लिए शव को अस्पताल के बरामदे में ही रखने की गुजारिश की, लेकिन डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी ने ऐसा करने से मना कर दिया।

लोगों ने पन्नी से शव को भीगने से बचाया
मजबूर पिता भीगते हुए शव के पास बैठा रहा, आसपास के लोगों ने कुछ पन्नी लाकर शव को भीगने से बचाने का प्रयास जरूर किया। इस मामले में स्वास्थ्य महकमे की संवेदनहीनता को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। कहीं न कहीं यह घटना पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस का रवैया भी काफी लचर दिखाई दिया।

क्या कहते हें अधिकारी
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है एक मजदूर अनिल की ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस कर घायल हो गया था, निघासन सीएचसी पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया और शव अस्पताल के बाहर बरामदे में रखवा दिया गया, उन्होंने माना कि शव बारिश में भीग गया था, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के मामले में वह बचाव करते दिखे। उन्होंने कहा कि इस तरीके का कोई लापरवाही हुई है तो भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications