शाह का सपा पर वार, बोले- मुहर्रम पर दी जाती थी बिजली, लेकिन रामनवमी पर नहीं, BJP की जीत का किया दावा

कुशीनगर, 01 मार्च: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठें और सातवें चरण के मतदान से पहले सियासी दिग्गजों ने विपक्षी नेताओं पर प्रहार और आरोप-प्रत्यारोप बढ़ा दिया है। इसी क्रम में सोमवार को गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कुशीनगर में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। शाह ने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर अखिलेश यादव के बयान का जिक्र करते हुए कहा, "मोदी जी ने चुटकी में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। अखिलेशजी ने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 हटा तो खून की नदियां बहेंगी। अरे अखिलेश किसको डराते हो भाई.. हम डरने वालों में से नहीं है.. अनुच्छेद 370 हटा और खून की नदियां तो छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई।"

uttar pradesh assembly election 2022 amit shah targets on sp and akhilesh yadav

अमित शाह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी की सरकार में उन्होंने संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों का केस वापस लेना का काम किया था। हाईकोर्ट ने इस आदेश पर स्टे लगा दिया और बम धमाके करने वाले आज भी जेल में हैं। शाह ने कहा कि योगीजी ने चुन-चुनकर माफियाओं को यूपी से खदेड़ा है। आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, जेल में हैं। इन तीनों ने सपा-बसपा के राज में जनता को परेशान किया है, इसलिए तीनों को भाजपा सरकार ने जेल में डालने का काम किया है।

समाजवादी पार्टी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले रामनवमी और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लोगों को बिजली नहीं दी, लेकिन मुहर्रम के दौरान बिजली की आपूर्ति की जाती थी। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अगर लोग फिर से सपा को वोट देंगे तो उत्तर प्रदेश में बिजली नहीं आएगी। उन्होंने कहा, "पहले जब मुहर्रम होता था, उत्तर प्रदेश में बिजली आती थी, लेकिन परशुराम जयंती, श्रीराम नवमी और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बिजली की आपूर्ति नहीं होती थी।" शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के 5 चरणों के चुनाव में भाजपा ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली हैं। छठे और सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोटिंग करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+