कुशीनगर: दलित छात्रा के साथ चार किशोरों ने किया गैंगरेप

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में छठी कक्षा की दलित छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के चार किशोरों ने मक्के के खेत में खींचकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपी किशोरों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

गन्ने के पत्ते लेने गई थी छात्रा

गन्ने के पत्ते लेने गई थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, मामला कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कक्षा छठी में पढने वाली 13 वर्षीय किशोरी गुरुवार की देर शाम भोजन बनाने के लिए घर के पास खलिहान में रखा गन्ने का पत्ता लेने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के चार किशोर पहुंच गए और किशोरी का मुंह दबा कर मक्के के खेत में उठा ले गए। आरोपियों ने किशोरी संग बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब एक घंटे तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसकी बड़ी बहन दूसरे घर पर पशुओं की देख-रेख कर रही मां के पास छात्रा के विषय में फोन कर पूछा।

मां को देखे भाग गए चारों आरोपी

मां को देखे भाग गए चारों आरोपी

उसके बाद मां ढूंढने निकल गई, जहां सड़क पर दो युवक मिले जो पहरेदारी कर रहे थे, तभी छात्रा की आवाज सुनाई दी। छात्रा की आवाज सुनकर मां मक्के के खेत में पहुंच गई। मां को देख कर चारों आरोपी भाग निकले। उसके बाद मां पीड़ित बेटी को उठा कर घर लाई, जहां छात्रा ने मां को आपबीती बताई। पीड़ित बेटी को लेकर मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

ये भी पढ़ें:-उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव की पढ़ें विस्तृत कवरेज

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना के बाद एसपी नार्थ गौरव वंशवाल और एसओ मौके पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि चारों आरोपी किशोर है। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्कों एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+