कुशीनगर: अवैध पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, चार लोगों की मौत, कई घायल

कुशीनगर। खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है। यहां बुधवार (04 नवंबर) की सुबह एक पटाखा गोदाम में पटाखें और गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जिसमें अचानक से आग लग गई। आग लगने से गैस सिलेंडर से विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विस्फोट की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि घनी आबादी के बीच पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी।

Recommended Video

      कुशीनगर: अवैध पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, चार लोगों की मौत, कई घायल
      many people dead in explosion at firecracker godown in Kushinagar

      विस्फोट कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना के वार्ड नंबर 11 में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जावेद के मकान में पटाखे का गोदाम है। बुधवार की सुबह जावेद और उसके परिजन नींद से उठे ही थे कि रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। घर में रखे सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। गोदाम में लगी आग के कारण एक के बाद एक पटाखे विस्फोट करने लगे। घर के सदस्य बाहर निकल कर अभी अपनी जान बचाने की कोशिश करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

      पड़ोस के नबी हसन की मकान में भी आग लग गई। गली में मकान होने के कारण फायर ब्रिगेड को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुट गई मगर एक तरफ से आग पर जहां टीम काबू पा रही थी तो दूसरी तरफ के मकानों में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पाकर पहुंचे एसपी विनोद कुमार सिंह, एडिशनल एसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने मौके का जायजा लिया।

      एसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार इस घटना में कई लोग झुलसे हैं। तीन शव निकले गए जिसमे से एक की शिनाख्त नाजिया 14 पुत्रि अली हसन के रूप में हुई है। अन्य दोनों शव इतने जल चुके है कि पहचान मुश्किल है। आग में घिरे जावेद (35), उसकी बीवी अनवरी (32), जावेद की मां फातिमा (65) को निकला नही जा सका था। 12 लोग झुलस गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इनमे चार की हालत बेहद नाजुक बताई गई है। एसपी ने चार मौतों की पुष्टि की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+