एक ही लड़के के प्यार में थीं पागल! हाथ थाम नहर में कूद गईं दोनों, 'लव ट्रायंगल' का खौफनाक अंत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गंडक नहर में एक साथ दो युवतियों ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक ही युवक से प्रेम करती थी, शनिवार की शाम को उस युवक ने किसी बात पर जहर खा लिया। जिसके बाद दोनों ने गंडक नहर के पुल पर एक दूसरे का हाथ थामा और नहर में कूद गई। स्थानीय गोताखोर और लोग दोनों लड़कियों के ढूंढने में लगे हुए हैं।
दो लड़कियों ने एक साथ नहर में लगाई छलांग
बता दें कि कुशीनगर स्थित सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोला के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से रविवार को दिन के करीब 11 बजे दो लड़कियों ने छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। उनकी खोजबीन शुरू हुई। पांच गोताखोर लगाए गए, लेकिन उनका पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पहुंचे तमकुहीराज के एसडीएम ने लड़कियों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की है। दोनों इंटरमीडिएट की छात्राएं बताई जा रही हैं।

एक ही युवक से था प्रेम-प्रसंग
चर्चा है कि उनका गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार की शाम को उस युवक ने किसी बात पर जहर खा लिया था। जिसका इलाज फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह बात इन लड़कियों को पता चली तो दोनों रात में ही घर से निकल गईं। रविवार सुबह गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर भगवानपुर टोला के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में दोनों युवतियों ने छलांग लगा दी।

एक दूसरे का हाथ पकड़ कर नहर में कूदी
दोनों लड़कियों के नहर में कूदने की पुष्टि वहां मिली दोनों की चप्पल और रेलिंग पर रखे कपड़ों द्वारा की जा रही है। हालाँकि मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने भी इसकी पुष्टि की है। दोनों साक्ष्यों के आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपना दुपट्टा उतार कर रेलिंग पर रख दिया, चप्पल वहीं निकाल कर पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और फिर दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा और नहर में कूद गई। कपड़ों के माध्यम से ही दोनों लड़कियों की पहचान भी हुई है।













Click it and Unblock the Notifications