UP: घर पहुंची बारात, हुआ जयमाल और फिर लड़की गायब,जानिए क्या है पूरा मामला
कुशीनगर के चौरा खास क्षेत्र में सोमवार सुबह दुल्हन का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन की रही है।

Kushinagar News: घर के सभी लोग बारात की तैयारियों में व्यस्त थे। खुशी का माहौल था। बारात दरवाजे पर पहुंची द्वार पूजा हुई इसके बाद जयमाल की रश्म भी पूरी हो गयी। यहां तक तो सब ठीक चल रहा था। इसके बाद लड़की अचानक गायब हो जाती है। परिजन शुरु में उसे घर पर ही ढूढ़ते हैं। कई बार आवाज देते है पर उसका कहीं पता नहीं चलता। बाराती और घराती सभी परेशान हो जाते है। दूल्हा भी दुल्हन को खोजने लगता है। पर उसका कही पता नहीं चलता। अगले दिन सोमवार की सुबह लड़की का शव गांव के किनारे बहने वाली नदी के पास पेड़ से लटकटता मिला। यह घटना है कुशीनगर के चौरा खास थाना क्षेत्र कोइलसा गांव की।
जानकारी के मुताबिक, कोइलसवा बुजुर्ग गांव के बिंद टोला के रहने वाले उदय नाथ की बेटी की शादी रविवार को थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बारात आयी और जयमाल का कार्यक्रम भी हो गया। इसके पहले युवती लापता हो गयी। बहुत खोजने के बाद भी वह नहीं मिली। सोमवार सुबह उसका शव गांव के समीप बहने वाली नदी के किनारे स्थित बरगद के पेड़ से लटकती मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष चौरा खास ने बताया कि युवती का शव फंदे से लटकता मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications