कुशीनगर: खेत में मिला था महिला का सिर कटा शव, प्रेमी ने इस वजह से उतारा था मौत के घाट

कुशीनगर। 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में महिला का सिर कटा शव मिला था। इस हत्याकांड का कुशीनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही अपने एक दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह महिला मित्र के खरीदे गए टेंपो को अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर रात में बुलाकर बाइक से उसे ले गया और गला काटकर हत्या कर दी। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभियुक्त अभी फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

Recommended Video

    कुशीनगर: खेत में मिला था महिला का सिर कटा शव, प्रेमी ने इस वजह से उतारा था मौत के घाट
    A lover murdered his girlfriend in Kushinagar district

    पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए पडरौना कोतवाली क्षेत्र में 31 अक्टूबर को ग्राम जंगल कटनवार में एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिला था। जिसकी पहचान विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के टोला तिलंगवा पट्टी की कलावती उर्फ पूजा के रूप में हुई थी। मृतक महिला कि 14 वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन पति से तलाक हो जाने के बाद वह पडरौना में छावनी स्थित बड़ी नहर के पास रहती थी। यहां उसका रामध्यान नामक एक व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गया था। इसी बीच पूजा ने अपने मौसेरे भाई को टेंपो खरीदकर चलाने के लिए दिया।

    इस बात पर पूजा व रामध्यान के बीच विवाद हो गया और रामध्यान ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर पूजा की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। स्वाट सर्विलांस व पडरौना कोतवाली पुलिस की संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए कि हत्या में तीन लोग शामिल थे। लेकिन पुलिस दो को मुजरिम बना कर कार्रवाई कर रही है, जबकि तीसरे को पुलिस बचा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+