Kushinagar: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मासूम झूलसे, हालत गंभीर
Kushinagar के चौपरियां गांव में छत पर खेलते समय दो मासूम हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं।

Kushinagar News: कुशीनगर के पडरौना क्षेत्र के चौपरिया गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे बुरी तरह झूलस गए हैं। बच्चे छत पर खेल रहे थे, इसी दौरान वह इसकी चपेट में आ गए। पहले भी यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार लोगों ने काई कवायद नहीं की।
जानकारी के मुताबिक, चौपरिया गांव के रहने वाले फिराउद्दीन का पुत्र रौनक व शमीम का पुत्र अफरान अपने चाचा ताज मोहम्मद के छत पर खेल रहे थे। अचानक तेज हवा के कारण हाईटेंशन तार उनके संपर्क में आ गये। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। संयोग यह था कि जैसे ही दोनों तार की चपेट में आए कुछ देर में लाइट कट गयी । दोनों का पडरौना जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने इन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया है।
इस गांव में पहले भी बिजली के तार के कारण कई घटनाएं हो चुकी है। यहां के रहने वाले प्रमोद चौबे के पुत्र अरुण चौबे की जान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जा चुकी है। इसी तरह भोलू चौबे लाइन की चपेट में आने से अपना हाथ गंवा चुके हैं। इसी गांव के तस्लीम अंसारी की बहु को भी करंट लग गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी जा चुकी है लेकिन किसी ने अभी कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। जिससे बार- बार घटना हो रही है।
एसडीओ भोला प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों ने 11 हजार की लाइन के समीप घर बनवा लिया है। जबकि मानक के हिसाब से घर व तार के बीच की दूरी साढ़े तीन मीटर होनी चाहिए। यहां से तार हटाने के लिए इस्टीमेट बनाया जा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications