शराब के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, मशीन का बटन दबाओ और शराब पाओ
नई दिल्लीः अगर आप शराब पीते हैं और शराब पीने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है तो ये खबर आपके लिए है। अब आपको शराब के लिए लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। केरल में जल्दी ही Booze Vending मशीनें लगने वाली हैं जिनसे बटन दबाते ही शराब की बोतल बाहर आ जाएंगी।


KSBC ने दिया है प्रस्ताव
Kerala State Beverages Cooperation (KSBC) केरल राज्य पेय पदार्थ कॉर्पोरेशन (केएसबीसी) ने हाल ही में योजना का प्रस्ताव दिया है। वेडिंग मशीन को लगाने का मुख्य उद्देश्य शराब की दुकान के बाहर लगी कतारों को कम करना है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये मशीन लगाने के बाद शराब के लिए लगी लाइनों में कमी आएगी।

शराब के लिए लगा जाती हैं लंबी कतारें
कई बार देखा जाता है कि केरल में शराब के लिए कई जगहों पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी आ जाती है। इसी को देखते हुए केएसबीसी ने ये फैसला लिया है।

केरल हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
केएसबीसी ने ये फैसला केरल हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद लिया है, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि शराब की दुकानों के बाहर कम करने के लिए कोई योजना लाई जाए। कोर्ट के आदेश के बाद कम्प्यूटरीकृत किया गया है। केरल में बहुत जल्द एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें शराब की दुकान का लोकेशन पता किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications