JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने कोटा में की आत्महत्या, इस साल 20 छात्रों ने दी जान

आईआईटी में दाखिला लेने के लिए राजस्थान के कोटा खास माना जाता है। यहां देशभर के युवा तैयारी के लिए पहुंचते हैं, ताकि उन्हें ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन यानि JEE में सफलता हासिल हो सके।

लेकिन यहां महज 17 साल के छात्र ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि छात्र यहां जेईई की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस साल कुल 20 छात्र यहां आत्महत्या कर चुके हैं।

kota

जेईई और नीट की तैयारी कर रहे छात्रों की बात करें तो इस महीने यह तीसरा ऐसा मामला है। इस महीने तीन छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। जो आंकड़े उपलब्ध हैं उसके अनुसार कोटा में हर महीने औसतन तीन छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। 2018 में सर्वाधिक 20 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

ऐसे में अगर एक भी छात्र ने अब आत्महत्या की तो एक साल के भीतर आत्महत्या का आंकड़ा 20 को पार कर जाएगा, जोकि किसी भी वर्ष आत्महत्या का सर्वाधिक आंकड़ा होगा।

पुलिस के अनुसार छात्र बिहार का रहने वाला था, वह यहां छह महीने पहले ही तैयारी के लिए आया था। वह महावीर नगर में स्थित हॉस्टल में रह रहा था। एसएचओ जवाहर नगर शिवराज सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से छात्र के पिता भी उसके साथ रह रहे थे।

पिता के जाने के बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब केयरटेकर को छात्र के पिता ने फोन करके कहा कि उनका बेटा फोन नहीं उठा रहा।

एसएचओ ने बताया कि छात्र के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले 4 अगस्त को भी 17 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। यह छात्र भी बिहार का रहने वाला था। वहीं 3 अगस्त को यूपी के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+