राजस्थान : BJP विधायक मदन दिलावर का अजीब बयान, बोले-किसान आंदोलन से फैल रहा है बर्ड फ्लू

कोटा। उधर, दिल्ली बॉर्डर पर एक माह से भी ज्यादा समय से किसान आंदोलन जारी है। इधर, राजस्थान में कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर ने किसान आंदोलन और बर्ड फ्लू को लेकर विवादित बयान दिया है।

Rajasthan BJP MLA Madan Dilawar said risk of bird flu spreading from KIsan Andolan

विधायक दिलावर ने कहा कि किसान आंदोलन में बैठे किसान हर रोज चिकन बिरयानी सहित अन्य लजीज खानों की पार्टियां कर रहे हैं। इससे बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बर्ड फ्लू फैलाने में दिल्ली किसान आंदोलन का बड़ा हाथ है। मदन दिलावर नेता मदन दिलावर के इस बयान की किसान नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की और उन्होंने मदन दिलावर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है।

भाजपा नेता मदन दिलावर ने किसान आंदोलन पर बर्ड फ्लू का आरोप लगाने के साथ ही किसान आंदोलन में शामिल लोगों में आतंकवादियों के छुपे होने का भी अंदेशा जताते हुए सरकार से मांग की है कि इतनी बड़ी संख्या में डेरा जमाए बैठे आंदोलनकारियों को अब सरकार को सड़क से उठा देना चाहिए नहीं तो बर्ड फ्लू जैसी घातक बीमारी फैलाने में यह किसानों का तथाकथित आंदोलन देश में बड़ा संकट पैदा कर देगा।

इधर, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुलीचंद बोरदा ने कहा कि मदन दिलावर और भाजपा के नेता किसान आंदोलन को शुरू से ही बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अलोकतांत्रिक तरीके के बयानबाजी करके किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आंदोलन पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी का असर पड़ने वाला नहीं है। किसान आंदोलन से तभी उठेगा जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होगी. बोरदा ने मदन दिलावर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका जनाधार लगातार खत्म होता जा रहा है, ऐसे में वह सिर्फ ऐसी बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+