Kota Double Murder : पॉश कॉलोनी में मां-बेटी की हत्या, जाते-जाते ये बड़ा सबूत भी साथ ले गए हत्यारे

Kota News, कोटा। राजस्थान के कोटा के भीमगंजमंडी थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बदमाशों व हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह लूट के इरादे से घुसे बदमाशों का सामना करने पर की गई है। हालांकि वास्तविकता का पता पुलिस की विस्तृत जांच से ही लग पाएगा।

Mother Daughter Murder in Kota Rajasthan

गुरुवार देर शाम भीमगंजमंडी थाना इलाके की पॉश कॉलोनी में हुए इस दोहरे हत्यांकांड ने सबका दिल दहला दिया। शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया की सर्राफा व्यापारी राजेंद्र विजय की पत्नी गायत्री विजय और बेटी पलक विजय की बदमाशों ने गला रेतकर और सरियों से वार कर निर्मम हत्या कर दी। साथ ही घर में लूट भी की है। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर में मां-बेटी ही मौजूद थी। मृतका के पति राजेंद्र विजय उस समय दुकान पर थे। वहीं राजेंद्र के पिताजी राम मंदिर दर्शन के लिए गए थे।

ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले रैकी की और उसके बाद इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस समय बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया उस दौरान मां बेटी ने बदमाशों के साथ संघर्ष भी किया। जिसके साक्ष्य भी मकान में मिले हैं।

Mother Daughter Murder in Kota Rajasthan

पुलिस के अनुसार जिस तरह हत्या की गई है। उससे लगता है कि बदमाश आदतन अपराधी हैं। वहीं वारदात के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी बदमाशों को जानकारी थी। ऐसे में बदमाश सीसीटीवी कैमरे की केबल काट कर डीवीआर भी साथ में ले गए। फिलहाल देर रात को पुलिस ने मां-बेटी के शव को मोर्चरी में रखवाया। साथ ही इलाके में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+