कोटा पंचायती राज चुनाव में खिला कमल, 90 सीट में BJP के 54, कांग्रेस के 31 व 5 निर्दलीय जीते
कोटा, 21 दिसम्बर। कोटा जिला परिषद की 23 सीटों के लिए व पांच पंचायत समितियों की 90 सीटों के लिए मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस दौरान मतगणना स्थल कोटा के नयापुरा स्थित जेडीबी गर्ल्स कॉलेज के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही।

जिला परिषद में कुल 23 में से 13 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है वही 10 सीटों पर कांग्रेस विजयी रही है। जबकि पंचायत समिति के चुनाव में 5 पंचायत समिति में से 3 में बीजेपी ने बाजी मारी है जबकि 2 पंचायत समिति में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है।
कोटा जिले का चुनाव परिणाम
सांगोद में बीजेपी 13 कांग्रेस 6
खैराबाद में बीजेपी 14 कांग्रेस 9
सुल्तानपुर में बीजेपी 9 कांग्रेस 6 निर्दलीय 2
लाडपुरा में कांग्रेस 10 बीजेपी 3 निर्दलीय 2
इटावा में कांग्रेस 8 बीजेपी 7 निर्दलीय 2 उम्मीदवार
यहां भी भाजपा ने मारी बाजी
सांगोद, सुल्तानपुर और खैराबाद में बीजेपी ने बाजी मारी है जबकि इटावा और लाडपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है। जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जवल राठौड़ ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई इसमें मीडिया कर्मियों का पुलिस का व प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा है और अब 23 दिसंबर को जिला प्रमुख व प्रधान के चुनाव होंगे।












Click it and Unblock the Notifications