राजस्थान: 'अरे ! पुलिस से डर गए, चंबल का पानी नहीं पीते क्या ?', BJP नेता का वीडियो वायरल

कोटा। बीजेपी नेता और पूर्व संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने कार्यकर्ताओं को पुलिस के सामने ही भड़का रहे हैं। वे ना सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को भड़का रहे हैं बल्कि पुलिसवालों के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

Kota BJP leader and former parliamentary secretary Bhawani Singh Rajawat Video goes viral

पूरा मामला राजस्थान के कोटा का है। यहां बीजेपी नेता भवानी सिंह राजावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बिजली विभाग के दफ्तर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दफ्तर के बाहर खड़ी पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया। इस पर भवानी सिंह राजावत भड़क गए और पहले तो अपने कार्यकर्ताओं को भड़काया और फिर कार्यकर्ताओं के साथ जबरन दफ्तर में घुस गए। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने जबरदस्ती किसानों के बिजली कनेक्शन काटने पर अधिकारियों के घर के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि फिर भी नहीं माने तो अधिकारियों को दफ्तर में बैठने नहीं देंगे।

बीजेपी नेताओं का आरोप है कि अभी फसल खेतों में खड़ी हैं। हाल ही में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उसके बाद भी बिजली विभाग ने एक तुगलगी आदेश जारी किया है कि मार्च के महीने में 5 हजार से ज्यादा बकाया किसानों के बिजली का पैसा वसूल किया जाएगा और पैसा नहीं देने पर किसानों के कनेक्शन काटे दिए जाएंगे और उनके ट्रांफार्मर उठा लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+