Shashank Yadav : राजस्थान में पकड़ा गया UP का IRS शशांक यादव, गाड़ी से मिले ₹ 16.32 लाख
कोटा, 17 जुलाई। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरा की कोटा टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के एक आइएएस अफसर को पकड़ा है। आईआरएस अधिकारी शशांक यादव की गाड़ी से एसीबी कोटा ने 16 लाख 32 हजार 410 रुपए भी जब्त किए हैं, जो मिठाई के डिब्बे में डालकर ले जा रहे थे।

यूपी के गाजीपुर में अफीम महाप्रबंधक हैं शशांक यादव
कोटा एसीबी के एएसपी ठाकुर चंद्रशील के अनुसार आईआरएस शशांक यादव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अफीम महाप्रबंधक पद पर सेवाएं दे रहा है। इसके पास अफीम फैक्ट्री नीमच का भी चार्ज है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि अफीम फैक्ट्री नीमच में लाइसेंसी काश्तकारों की अफीम भेजी जाती है। अफीम में गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत के हिसाब से ही नारकोटिक्स विभाग काश्तकारों को पट्टे जारी करता है।

प्रति किसान 60 से 80 हजार वसूलने का आरोप
एसीबी की शुरुआत जांच में आरोप सामने आया है कि आईआरएस शशांक यादव और नीमच में कार्यरत कर्मचारी अजीत सिंह, दीपक यादव और दलालों के माध्यम से 60 से 80 हजार रुपए प्रति किसान वसूले जा रहे हैं। रकम के एवज में अफीम की बढ़िया गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत ज्यादा बताकर 10 आरी, 12 आरी का पट्टा दिलवाया जाता है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़ के किसानों के साथ ऐसा किया जा रहा है। रकम नहीं देने पर अफीम को घटिया करार दिया जाता है।

लैपटॉप के बैग व पर्स में एक लाख रुपए मिले
शिकायत के आधार पर कोटा एसीबी ने शनिवार को हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास चेकिंग के दौरान शशांक यादव की गाड़ी को रुकवाया तो उसमें मिठाई के एक डिब्बे से 15 लाख रुपए, लैपटॉप के बैग और पर्स से 1 लाख 32 हजार 410 रुपए बरामद हुए।

नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब
चित्तौड़गढ़, कोटा होते हुए गाजीपुर यूपी जा रहे शशांक यादव एसीबी कोटा को इतनी बड़ी रकम के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसलिए एसीबी ने उन्हें पकड़ लिया और रुपए जब्त कर लिए।












Click it and Unblock the Notifications