पत्नी की आंखों के सामने कटी पति​ की गर्दन, धड़ से 12 फीट दूर जा गिरा सिर

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के सुल्तानपुर में सोमवार दोपहर को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। हादसे का यह मंजर देखने वालों रूह कांप उठी थी, क्योंकि पति की गर्दन कट गई और उसका सिर धड़ से करीब 12 फीट दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है।

Husband died and wife injured in Accident At sultanpur Kota

जानकारी के अनुसार कोटा जिले के सीसवाली गांव निवासी सत्यप्रकाश नागर पत्नी संजू बाई के साथ बाइक से बड़ौद की ओर से सुल्तानपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर जा रहा खाद से भरा ट्रक आ रहा था। उसने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। सत्यप्रकाश उछलकर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी गर्दन धड़ से अलग होकर 12 फीट दूर सड़क किनारे जा गिरी। जबकि पत्नी संजू गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल महिला को सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया।

सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बड़ौद चौकी के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क पर स्पीड ब्रेकर व स्पीड पर लगाम लगाने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+