Kota Video : एम्बुलेंस वालों ने 35 हजार रुपए मांगे तो कार में सीट बैल्ट से बांधकर बेटी का शव ले गए पिता
कोटा, 25 मई। कोरोना महामारी में कुछ मुनाफखोरी के चक्कर में मानवीय संवदेनाओं को भी मार रहे हैं। हर किसी को झकझोर देने वाला ऐसा मामला राजस्थान के कोटा में सामने आया है। यहां पर एक पिता को कोरोना से मौत के बाद अपनी बेटी का शव कार में आगे की सीट पर रखकर ले जाने को मजबूर होना पड़ा है।
Recommended Video

सिफारिश करवाने पर बेड मिल पाया
झालावाड़ निवासी मधु राजा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी भांजी 34 वर्षीय सीमा कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और कई जगह से सिफारिश करवाने पर बेड मिल पाया था। अस्पताल में इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गए।

वार्ड ब्वॉय ने एक हजार रुपए मांगे
इसके बाद वार्ड ब्वॉय से लेकर एम्बुलेंस वालों तक ने उनसे रुपयों की मांग की। वार्ड ब्वॉय ने शव को बेड से स्ट्रेचर पर बाहर एम्बुलेंस तक जाने के एक हजार रुपए मांगे। जैसे तैसे शव एम्बुलेंस तक लाए तो शव को झालावाड़ स्थित घर ले जाने के लिए किसी चालक ने 15 और 18 हजार तो किसी ने 35 हजार रुपए मांगे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अंत में मधु राजा के जीजा यानी सीमा के पिता अपनी कार लेकर आए और कार में आगे की सीट पर शव को सीट बैल्ट से बांधकर ले गए। सीमा शादीशुदा थीं। उनके एक बेटा है। पूरे वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications