Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जलपाईगुड़ी में ममता बनर्जी पर बरसे योगी आदित्‍यनाथ, कहा- बंगाल में TMC की दुर्गति तय

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधि‍त करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वो कह रही हैं कि जय श्रीराम बोलोगे तो जेल में डाल देंगे। योगी ने कहा क‍ि चिढ़ भाजपा से या हम से हो सकती है, राम से क्यों? राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति हुई है, बंगाल में टीएमसी की दुर्गति तय है।

Yogi Adityanath addressed public meeting in Jalpaiguri West Bengal assembly elections 2021

दो मई को बंगाल को टीएमसी सरकार से मुक्ति मिलेगी: योगी आदित्‍यनाथ

योगी आदित्‍यनाथ ने आगे कहा, 'दो मई को बंगाल को टीएमसी सरकार से मुक्ति मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट, टीएमसी जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे, लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में रैली को संबोधि‍त करते हुए योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि सिर्फ सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं, बंगाल की तकदीर को बदलने का माध्यम ये चुनाव बनने जा रहा है। बंगाल को पहले कांग्रेस ने, फिर कम्युनिस्टों ने और पिछले 10 साल में टीएमसी ने अव्यवस्था, अराजकता और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।

चौथे चरण के लिए प्रचार तेज

बता दें, पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर बंगाल में तीन स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। योगी की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और उत्तर दिनाजपुर में रैली है। जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधि‍त करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो मई को बंगाल को टीएमसी सरकार से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद टीएमसी के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की 44 सीटों पर मतदान होने हैं। है। चौथे चरण में हावड़ा और कूचबिहार जिले में मतदान किया जाना है। गृहमंत्री अमित शाह भी पश्चिम बंगाल में चार जगहों पर रोड शो करेंगे। अमित शाह के सिंगूर, डोमजुर, हावड़ा और बेहाला पुर्वा में रोड शो हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+